मकान बेचने का झांसा देकर दंपत्ति ने 38 लाख ठगे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Feb, 2023 08:55 PM

couple cheated on the name of house sale in gurgaon

सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में करोड़ों का मकान बेचनेे का झांसा देकर दंपत्ति द्वारा 38 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में करोड़ों का मकान बेचनेे का झांसा देकर दंपत्ति द्वारा 38 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-37 निवासी अंगद बेदी ने कहा कि माह फरवरी 2010 में उनकी मुलाकात कबीर भाटिया और बेहता भाटिया से दिल्ली में हुई थी। इसके बाद नवंबर 2013 में दोनों पति पत्नी ने अंसल फार्म पर एक पार्टी की। उसके बाद दिसंबर 2013 में दोनों ने उनको और उनकी पत्नी को घर पर खाने के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने अपना घर बेचने की बातचीत की। जिसकी कीमत उन्होंने करीब 42 करोड़ के आसपास बताई।

 

उन्होंने बताया कि वे केआरपी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं। फरवरी 2015 में अंगद बेदी ने 10 लाख रुपये अग्रिम राशि देकर मकान का सौदा कर लिया। उसके बाद अलग-अलग समय पर उनको 38 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद जब मकान नाम कराने की बात की जाती तो वे बार-बार टरकाते रहे। यही नहीं वर्ष 2016 में दोनों पति-पत्नी ने उनको यह मकान बेचने से मना कर दिया और वर्ष 2019 में पति-पत्नी लंदन चले गए। अगस्त 2022 में जब वे लंदन से वापस आए तो अंगद ने अपने पैसे मांगे, जिस पर कबीर भाटिया ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!