रेवाड़ी में नौकरी का झांसा देकर UP की युवती से दुष्कर्म, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Mar, 2026 02:27 PM

up girl raped in rewari on the pretext of job

नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश की एक युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ठेकेदार युवक को रास्ते में उतारकर युवती को अपने साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर ले गया और संगवाड़ी के पास झाड़ियों में वारदात को अंजाम देकर फरार...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : नौकरी दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश की एक युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ठेकेदार युवक को रास्ते में उतारकर युवती को अपने साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर ले गया और संगवाड़ी के पास झाड़ियों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता करीब एक माह पहले अपनी बड़ी बहन के पास नौकरी की तलाश में रेवाड़ी आई थी, जो यहां एक कंपनी में कार्यरत है। 18 मई को वह अपने भाई के साथ एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी। इंटरव्यू के बाद कंपनी के गार्ड ने उन्हें काम दिलाने वाले ठेकेदार अमित का नंबर दिया। अगले दिन संपर्क होने पर ठेकेदार ने उन्हें बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद ठेकेदार ने दोबारा फोन कर आजाद चौक से इंटरव्यू के लिए चलने को कहा। युवती अपने भाई के साथ आरोपी की बाइक पर बैठ गई। रास्ते में आरोपी ने धारूहेड़ा चुंगी के पास भाई को यह कहकर उतार दिया कि वह दूसरे वाहन से पहुंचेगा। इसके बाद वह युवती को लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निकल गया। 

आरोप है कि संगवाड़ी के पास आरोपी ने बाइक को झाड़ियों की ओर मोड़ दिया और वहां युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने भाई को लोकेशन भेजकर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही भाई डायल 112 की मदद से मौके पर पहुंचा। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एसएचओ रत्न लाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!