किराए के मकान में एमपी के युवक ने की आत्महत्या, डेढ़ महीने पहले ही काम की तलाश में आया था रेवाड़ी

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2026 06:41 PM

youth from mp commits suicide in rented house

शहर के बिठवाना मंडी क्षेत्र के पास स्थित एक किराए के मकान में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मंगोलपुरी निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ महीने पहले

रेवाड़ी(महेन्द्र भारती ): शहर के बिठवाना मंडी क्षेत्र के पास स्थित एक किराए के मकान में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के मंगोलपुरी निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ महीने पहले ही रेवाड़ी आकर मजदूरी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार विशाल के परिवार में उसकी पत्नी, बहन और तीन वर्षीय बेटी है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। घटना वाली रात करीब एक बजे तक उसकी पत्नी और बहन उसे समझाती रहीं, जिसके बाद सभी सो गए। सुबह करीब चार बजे जब परिजन उठे तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला।



काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर देखा गया। अंदर विशाल रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे नशे की लत को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!