‘दिव्या’ बनकर किया फ्रॉड : अच्छे मुनाफे का लालच देकर खाते से उड़ाए लाखों, मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Mar, 2026 08:25 PM

fraud committed by posing as  divya  lakhs were withdrawn from the account by l

कुरुक्षेत्र में पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपियों

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया। मामले के गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान सचिन माथुर वासी आनद नगर हैबोवाल लुधियाना व दानिश ठाकुर वासी न्यू सर्किट हॉउस लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अर्पित गुप्ता वासी सैक्टर-4 कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी लाडवा में दुकान है। अप्रैल 25 में उसके पास व्हाटसएप पर एक मैसेज आया। जब उसने उसके साथ चैट शुरू की तो मैसेज करने वाले ने अपना नाम दिव्या बताया और एक एप के माध्यम से ट्रेडिंग करने बारे बताया। उसने बताया कि अगर वह कुछ पैसे उनके कहे अनुसार इन्वेस्टमेंट करेगा तो उसको हर माह काफी अच्छी कमाई होगी। उसके बाद उसने आरोपी के कहने के अनुसार ट्रेडिंग खाता खोलकर 50 हजार रुपये इन्वेस्टमेंट कर दिए।  

कुछ समय बाद उसको सारे पैसे प्रॉफिट के साथ वापस मिल गये। इसके बाद उसने आरोपी द्वारा बताये गये तरीके से करीब 12 लाख 50 हजार रूपये इन्वेस्टमेंट कर दिए। जब उसने उन पैसों को निकलने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले जिससे उसे अपने साथ धोखाधड़ी का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज करके जांच की गई। 

मामले में  कार्रवाई करते हुए थाना साइबर कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक नसीब सिंह, अजैब सिंह, सिपाही विकाश व एसपीओ जगजीत सिंह की टीम ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!