खाकी पर दाग! दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल निकला कार लूटकांड का मास्टरमाइंड, 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 17 Jun, 2026 03:05 PM

delhi police head constable turns out to be the mastermind behind the carjacking

जिले के पिहोवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर हुए सनसनीखेज कार लूटकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की साजिश रचने वालों में दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी शामिल था। मामले में अब तक सात आरोपियों को...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : जिले के पिहोवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर हुए सनसनीखेज कार लूटकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की साजिश रचने वालों में दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी शामिल था। मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजय कैथल जिले के जखौली गांव का निवासी है और दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और उसके सेवा रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि अजय कार लूट की पूरी योजना बनाने में शामिल था।

लूट, हत्या और रंगदारी के लिए बनाया था गिरोह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने लूट, हत्या और रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम देने के उद्देश्य से एक संगठित गिरोह बनाया था। गिरोह का मुख्य आरोपी विशाल निवासी कर्ण विहार, करनाल तथा निखिल उर्फ नकुल निवासी ठांड, जिला कैथल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि निखिल ने करीब एक माह पहले जर्मनी में रहते हुए गिरोह बनाना शुरू किया था, जबकि विशाल 6 जून को जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था।

अंबाला के टैक्सी चालक को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार 12 जून की रात अंबाला निवासी टैक्सी चालक मनजीत कुमार को गिरोह ने अपना शिकार बनाया। चार युवकों ने अंबाला टैक्सी स्टैंड से कैथल जाने के लिए उसकी होंडा सिटी कार किराये पर बुक की। रात करीब 9:40 बजे जब कार पिहोवा के पास अरुणाय कट के निकट पहुंची तो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

पेशाब के बहाने रुकवाई कार, फिर तान दी पिस्तौल

रास्ते में आरोपियों ने पेशाब करने का बहाना बनाकर कार रुकवाई। जैसे ही वाहन रुका, आगे बैठे एक युवक ने चालक की कनपटी पर देसी कट्टा तान दिया। बदमाशों ने चालक को नीचे उतरने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद पीछे बैठे एक आरोपी ने ड्राइविंग सीट संभाली और चारों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। जाते समय वे चालक का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।

पुलिस कार्रवाई में कई आरोपी काबू

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!