नौकरी भी गई, कर्ज भी चढ़ा: कुरुक्षेत्र में सुपरवाइजर के साथ 40 लाख की ठगी, आरोपी पर केस

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Mar, 2026 08:02 PM

job lost debt mounted supervisor duped of 40 lakh rupees case filed against a

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक फैक्ट्री सुपरवाइजर के नाम पर करीब लाखों का लोन लेने मामला

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक फैक्ट्री सुपरवाइजर के नाम पर करीब 40 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फैक्ट्री संचालक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सुपरवाइजर के नाम पर तीन कारों का लोन लिया और बाद में किस्तें भरना बंद कर दिया।

पीड़ित सुनील कुमार निवासी दबखेड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 9 वर्षों से एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा था। उसकी मासिक सैलरी 24 हजार रुपये तय थी, लेकिन उसे पूरी सैलरी नहीं दी जाती थी। मालिक उसे थोड़ी-थोड़ी रकम देता और कहता था कि बाकी पैसे जमा हो रहे हैं, जिन्हें बाद में एकमुश्त दे दिया जाएगा।

पीड़ित के अनुसार जनवरी 2025 में आरोपी ने उसे कार दिलवाने और गुरुग्राम की कंपनी में लगाने का झांसा दिया। इसके बाद फरवरी में आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसे बुलाकर उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड ले लिया। आरोपी ने उसके नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा की डेराबस्सी ब्रांच में खाता खुलवाया और पासबुक व अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए।

इसके बाद आरोपी उसे बैंक ले गया और कागजों पर साइन करवाए। बाद में बहाना बनाकर दूसरे बैंक में भी साइन करवाए गए। कुछ समय बाद पीड़ित को अलग-अलग बैंकों से कॉल आने लगे और कार लोन की किस्तें भरने को कहा गया। बैंक कर्मचारी उसके घर तक पहुंच गए, तब उसे धोखाधड़ी का शक हुआ।

जब पीड़ित ने अपने पैसे और मामले को लेकर आरोपी से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे नौकरी से भी निकाल दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपना सिविल स्कोर चेक कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि उसके नाम पर तीन अलग-अलग बैंकों से कार लोन लिया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंडियन बैंक से करीब 13 लाख रुपये, महिंद्रा कोटक बैंक से लगभग 10 लाख रुपये और टोयोटा फाइनेंस सर्विस से करीब 16.5 लाख रुपये का लोन लेकर तीन कारें खरीदीं। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के पास कोई भी कार नहीं है और न ही उसने कोई किस्त भरी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अश्वनी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!