'हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, मंच पर दिखी हुड्डा और बीरेंद्र सिंह की गजब कमेस्ट्री

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Jul, 2024 09:16 PM

congress started election campaign with haryana mange hisab campaign

कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ 15 सवालों की चार्जशीट जारी की गई है। इस चार्जशीट और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ नाम से नए अभियान की शुरुआत की है...

चंडीगढ़ः कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ 15 सवालों की चार्जशीट जारी की गई है। इस चार्जशीट और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ नाम से नए अभियान की शुरुआत की है। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह, अशोक अरोड़ा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता आफताब अहमद, पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व प्रकोष्ठों के प्रमुख समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करके चार्जशीट को जारी कर अभियान को लॉन्च किया। 

PunjabKesari

इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि अबतक कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष, घर-घर कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जनमिलन समारोह और धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन समेत जितने भी कार्यक्रम किए हैं, उन सभी को जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ है। इसी कड़ी में अब ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ एक नई शुरुआत है। इसके जरिए ना सिर्फ बीजेपी की विफलताओं और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाना है, बल्कि पार्टी के मेनिफेस्टो के लिए जनता से सुझावों को भी एकत्र करना है। ताकि पार्टी की सरकार बनने पर कारगर तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अभियान को अमलीजामा पहनाने का रोडमैप तैयार करने के लिए 14 तारीख को सोनीपत में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। 15 जुलाई से ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान विधिवत तौर पर शुरू हो जाएगा। 

PunjabKesari

चौधरी उदयभान ने पत्रकारों के साथ चार्जशीट सांझा करते हुए बताया कि इसमें कांग्रेस ने बीजेपी से अलग-अलग मुद्दों पर 15 सवाल पूछे हैं। इन सवालों से साथ पार्टी ने वो तथ्य भी जोड़े हैं, जिनके आधार पर इस सरकार पर ये सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है? बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा? घर-घर तक कैसे पहुंचा नशा व ड्रग्स का काला साम्राज्य? देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों? भ्रष्टाचार के जनक व जनता के जी का जंजाल क्यों बने सरकारी पोर्टल व आईडी? भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों? भाजपा काल क्यों बना किसानों का काल? भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की? अग्निपथ और कौशल निगम के जरिए क्यों खत्म की पक्की नौकरियां? हर वर्ग पर लाठी और गोलियां क्यों बरसाई? इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आई बीजेपी? बीजेपी ने 2014 और 2019 की चुनावी घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की? बीजेपी ने स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया क्यों पीटा? बीजेपी ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद क्यों किया? बीजेपी ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को क्यों चौपट किया?  

PunjabKesari

इस मौके पर वरिष्ठ नेता चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी हरियाणा को राजनीतिक और सामाजिक तौर पर बिलकुल नहीं समझ सकी। उसने हमेशा धर्मांधता और जातपात की राजनीति को अंजाम दिया। इसीलिए ये सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई। 10 साल में तमाम तरीके के भ्रष्टाचारों को अंजाम देने वाली बीजेपी ने जेजेपी के साथ गठबंधन करके राजनीतिक भ्रष्टाचार को भी अंजाम दिया। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वोटों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हुई और सभी 90 विधानसभाओं में कांग्रेस के वोट बढ़े हैं। वहीं बीजेपी के वोट हरेक लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र में घटे हैं। इन नतीजों ने साफ संदेश दे दिया है कि हरियाणा के लोग प्रदेश में बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस सरकार बनाने जा रहे हैं। आने वाली सरकार में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस अपने घोषणापत्र के लिए सीधे जनता से सुझाव ले रही है। ताकि पार्टी जनता का अपना घोषणापत्र तैयार कर सके। 

  (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!