कुरुक्षेत्र के लाडवा गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने टेका माथा, गुरु पर्व पर प्रदेश वासियों को दी बधाई

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Nov, 2024 09:55 PM

chief minister naib saini paid obeisance at ladwa gurdwara in kurukshetra

कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डल स्तिथ गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री नायब सैनी माथा टेकने पहुंचे। सीएम ने सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर देश प्रदेश वासियों को बधाई दी।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमण्डल स्तिथ गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री नायब सैनी माथा टेकने पहुंचे। सीएम ने सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर देश प्रदेश वासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लाडवा गुरुद्वारा सिंह सभा में श्रद्धाभाव से शीश नवाकर गुरु चरणों मे माथा टेका व गुरु आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा- गुरु नानक देव ने अपना समस्त जीवन देश धर्म व समाज रक्षा के लिए अर्पित किया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का प्रयास किया। उनकी दिखाई शिक्षाओं व मार्ग का अनुसरण कर हम आज भी आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को कुछ दिन पहले उनका खर्चा कम करने व आमदन बढ़ाने के लिए 1380 करोड़ का बोनस दिया गया था। इसके अलावा 500 करोड़ की पहली किस्त दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को आज 300 करोड़ की दूसरी किश्त दी है, तीसरी किस्त भी तक जल्द उनतक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आज ही गुरुग्राम में 500 बेड के अस्पताल का नाम गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा गया है। उसके अलावा पिछले दिनों 104 पंजाबी टीचर्स कि भर्तियां भी एकमुश्त की गई है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!