एक प्लॉट की दो रजिस्ट्रियां; कुरुक्षेत्र में दिव्यांग महिला से बड़ी धोखाधड़ी, 8 साल बाद ऐसे खुला राज...

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Mar, 2026 08:25 PM

two registrations for one plot a disabled woman in kurukshetra was duped the s

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कैथल जिले की एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कैथल जिले की एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ प्लॉट की खरीद-फरोख्त में कथित तौर पर ठगी की गई। महिला ने वर्ष 2006 में मिर्जापुर (दीदार नगर) में प्लॉट नंबर 54 खरीदा था, लेकिन बाद में पता चला कि उसी प्लॉट को वर्ष 2014 में किसी अन्य महिला को भी बेच दिया गया।

पीड़िता फूल्ली देवी निवासी डीग, जिला कैथल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2006 में मिर्जापुर गांव में प्लॉट नंबर 54 खरीदा था। रजिस्ट्री के बाद उसे प्लॉट का कब्जा भी दे दिया गया था। इसके बाद उसने नगर परिषद थानेसर के असेसमेंट रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया और लगातार प्रॉपर्टी टैक्स भी भरती रही।

एक प्लॉट को दोबारा बेचकर करवाई रजिस्ट्री 

आरोप है कि प्लॉट विक्रेता ने साजिश के तहत तहसील में प्लॉट का इंतकाल (म्यूटेशन) नहीं करवाया। हाल ही में किसी ने महिला को इंतकाल करवाने की सलाह दी, जिसके बाद वह थानेसर तहसील पहुंची। वहां जांच के दौरान पता चला कि प्लॉट विक्रेता ने अक्टूबर 2014 में उसी प्लॉट को सुमन चौहान नाम की महिला को दोबारा बेचकर उसकी रजिस्ट्री करवा दी थी।

महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में प्लॉट विक्रेता अनिल कुमार निवासी मुनक, जिला संगरूर (पंजाब) से बात की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने थाना केयूके में आरोपी समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!