साले की आंखों के सामने जीजा की मौत... कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से गई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2026 12:04 PM

brother in law dies after being hit by a speeding scorpio in kurukshetra

हरियाणा के करुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में मुस्ताबाद-लाडवा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा उसका साला गंभीर...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के करुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में मुस्ताबाद-लाडवा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय मामचंद निवासी अलावलपुर फोकसा, जिला अंबाला के रूप में हुई है। बताया गया है कि मामचंद 6 मार्च को अपने साले ज्ञानचंद (55) निवासी जोगीमाजरा से मिलने आया था। पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार निवासी जोगीमाजरा ने बताया कि उसका पिता ज्ञानचंद और फूफा मामचंद इलेक्ट्रिक स्कूटी पर किसी काम से लाडवा बाजार की ओर जा रहे थे। वह भी कुछ देर बाद अपनी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल पड़ा। जब वे ध्यांगला बस अड्डे से आगे लाडवा की तरफ बढ़ रहे थे, तभी मुस्ताबाद की ओर से आई तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी कार के आगे फंस गई। हादसे के बाद अरुण ने राहगीरों की मदद से दोनों को संभाला और सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मामचंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि ज्ञानचंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अरुण कुमार के बयान पर स्कॉर्पियो कार के नंबर के आधार पर थाना लाडवा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!