आग का गोला बनी कार, बोनट से धुआं उठता देख पिता और पुत्र कूदे

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2021 12:20 PM

car became a ball of fire seeing the smoke rising from the bonnet

कैथल के गांव हाबड़ी से सिकंदरखेड़ी रोड पर एक चलती कार में आग लग गई। इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गाड़ी में सवार पिता-पुत्र ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार,

कैथल:  कैथल के गांव हाबड़ी से सिकंदरखेड़ी रोड पर एक चलती कार में आग लग गई। इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गाड़ी में सवार पिता-पुत्र ने मुश्किल से अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, गांव हाबड़ी के रहने वाले कुलदीप सिंह व उसका बेटा जश्नदीप सिंह मंगलवार सुबह अपनी कार में सवार होकर पूंडरी में किसी काम से जा रहे थे। अभी भी कुछ दूर ही चले थे कि अचानक कार के बोनट में धुआं उठता दिखाई दिया। किसी अनहोनी की आशंका में कुलदीप सिंह ने तुरंत गाड़ी के ब्रेक लगाए और गाड़ी से बाहर निकला और अपने बेटे को भी गाड़ी से बाहर निकाला।  कुलदीप सिंह के बाहर निकलते ही कार धू-धू कर जलने लगी।

आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद पूंडरी पुलिस थाना की टीम ने भी दौरा किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!