सिरसा में बड़ी वारदात...पिता ने बेटे को गोलियों से भूना, हत्या की वजह होश उड़ा देगी

Edited By Harman, Updated: 15 Sep, 2026 12:24 PM

major incident in sirsa father shot his son dead

सिरसा से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पिता ने अपने बेटे को गोली

सिरसा : सिरसा से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पिता ने अपने बेटे को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरा इलाका  दहला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कालांवाली क्षेत्र के खोखर गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह के रुप में हुई है। पिता अपने दामाद के साथ बेटे के घर पहुंचा। बेटे को गोलियां मार दीं। वहीं बेटे ने मौके पर दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से बाप-बेटे में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक शादीशुदा था और एक बेटे का पिता था।

चना मिलने के बाद कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पत्नी जश्नदीप कौर ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि उसके ससुर जलविंदर सिंह और उसके बहनोई गुरजंट सिंह निवासी कमालू, पंजाब सहित 2 से 3 अन्य लोग घर में घुसे और जसवंत सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

जश्नदीप कौर ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि जब तक उसके पति की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह अपने पति का पोस्टमार्टम नहीं करवाएगी और न ही अंतिम संस्कार करेगी। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस वारदात के पीछे रहे जमीनी विवाद समेत अन्य कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस वारदात के बाद गांव खोखर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। परिवार की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने मृतक की पत्नी जश्नदीप कौर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!