सिरसा महिला थाना ग्रेनेड हमला: NIA का शिकंजा, अंबाला जेल में बंद आरोपी से पूछताछ में खुला पाकिस्तानी कनेक्शन

Edited By Isha, Updated: 02 Sep, 2026 08:09 AM

sirsa women police station grenade attack nia tightens the net

सिरसा के महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एन.आई.ए. की टीम अम्बाला पहुंची। यहां जेल में बंद आरोपी गुरजंट सिंह को (पी.आई.पी.) के तहत पेश कर उससे मामले से जुड़ी जानकारी हासिल की।

अम्बाला: सिरसा के महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एन.आई.ए. की टीम अम्बाला पहुंची। यहां जेल में बंद आरोपी गुरजंट सिंह को (पी.आई.पी.) के तहत पेश कर उससे मामले से जुड़ी जानकारी हासिल की।

दरअसल, आरोपी गुरजंट सिंह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मोहाली में भी एक अन्य मामला दर्ज है और वह पिछले काफी समय से अम्बाला जेल में बंद है। बंद है। जांच अनुसार गुरजंट सिंह पर सिरसा निवासी धीरज और संदीप को ग्रेनेड उपलब्ध करवाने का आरोप है। इसके बाद धीरज ने साथियों के साथ महिला थाने पर विस्फोटक सामग्री फेंकी थी।

मामले में गुरजंट के पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से संपर्क की बात भी सामने आई है। एन.आई.ए. ने पंचकूला कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में सेकी 9 नाम है जिनमें 2 पाकिस्तानी हैं। 5 आरोपी सिरसा और 2 पंजाब के रहने वाले हैं।

इस मामले में जेल एस. पी. सतविंदर गोदारा ने बताया कि एन. आई.ए. की टीम सोमवार को दोपहर करीब 2 घंटे तक जेल में रही और प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौट गई। पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई इसे जांच का हिस्सा बताते हुए गोपनीय रखा गया है

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!