वीटा प्लांट के तत्कालीन सीईओ पर गिरी गाज, सीएम ने दिए निलंबन के आदेश; जानें क्या है वजह

Edited By Harman, Updated: 13 Sep, 2026 10:41 AM

ceo of vita plant cm orders suspension

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में वीटा प्लांट के तत्कालीन सीईओ भागीरथ

सिरसा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में वीटा प्लांट के तत्कालीन सीईओ भागीरथ को निलंबित करने के आदेश दिए गए। करीवाला निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अगस्त 2025 में वीटा प्लांट की ओर से बीएमसी करीवाला से दूध लिया गया था। प्लांट कर्मचारी ने कास्टिक अधिक बता दूध रिजेक्ट कर दिया। तत्कालीन सीईओ ने दूध पास करने के लिए समझौते की बात कही। सहमति न बनने पर दूध रिजेक्ट कर दिया और वापस भी नहीं किया।

सिरसा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

किसानों की ओर से सिरसा को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश कम हुई है, लेकिन नहरी पानी की स्थिति ठीक है और फिलहाल फसल ठीक है। इसके बावजूद सरकार मामले की जांच करवाएगी यदि जांच में नुकसान सामने आता है तो सरकार आवश्यक मदद करेगी।
 
रिफंड के सभी लंबित मामलों का एक महीने के भीतर समाधान के निर्देश

आनंद विहार, छतरगढ़ पट्टी के रहने वाले विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें सेक्टर-21 में फ्लैट नंबर 387 अलॉट किया गया था। उन्होंने ज़रूरी रकम जमा कर दी और अलॉटमेंट लेटर भी मिल गया, लेकिन उन्हें अभी तक फ्लैट का कब्ज़ा नहीं मिला है। शिकायतकर्ता के अनुसार, फ्लैट में सीवेज, पानी और बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की इच्छा के अनुसार ब्याज सहित पैसे वापस किए जाएँ और आदेश दिया कि रिफंड के सभी लंबित मामलों का एक महीने के भीतर समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने आगे निर्देश दिया कि इस मामले में लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार अधिकारी की पहचान करने के लिए जाँच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति के ख़िलाफ़ नियमों के अनुसार कार्रवाई हो।

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सिरसा में ज़िला जनसंपर्क और शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की और विभिन्न विभागों से जुड़ी लोगों की शिकायतें सुनीं। बैठक में रखी गई 16 शिकायतों में से 13 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!