Nuh में विवाहिता के साथ हैवानियत, ससुरालवालों ने नशीला जूस पिला पीटा फिर काट दिए सिर के बाल

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2026 10:15 AM

brutality with a married woman in nuh

नूंह में पारिवारिक विवाद के चलते महिला के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह में पारिवारिक विवाद के चलते महिला के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। पीड़िता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला को मायके छोड़ फरार हुए आरोपी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी महिला को उसके मायके गांव बिछोर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को उपचार के लिए पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नलहड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित महिला उस्मानी ने बताया कि रात के समय ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल काट दिए। महिला के भाई जैकम ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसकी बहन की शादी हथीन थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन के साथ मारपीट करते आ रहे हैं। इसको लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद भी चलता रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले शुक्रवार को हथीन थाना में बिरादरी की पंचायत हुई थी, जिसमें गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। पंचायत के फैसले के बाद महिला को ससुराल भेज दिया गया, लेकिन आरोप है कि उसी रात फिर से उसके साथ मारपीट की गई और उसके सिर के बाल काट दिए गए। वहीं बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!