फैक्ट्री में लटका मिला युवक का शव, पीछे छोड़ गया 2 मासूम बच्चे व पत्नी...पुलिस कर रही मामले की जांच

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2025 03:19 PM

body of a young man was found hanging in a factory

हरियाणा के पानीपत में एक फैक्ट्री के गोदाम में युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक फैक्ट्री के गोदाम में युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक युवक की पहचान यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई।

वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। युवक के पास दो बच्चे भी है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर दिया है। परिवार के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

 
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार गंगाराम कॉलोनी, पानीपत में किराए के मकान में रहता था। फैक्ट्री कर्मचारियों ने कहा कि वह नियमित तौर पर काम पर आया था और उसी दौरान गोदाम में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!