तेल माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 स्थानों पर छापेमारी कर 6 आरोपी किए काबू

Edited By Isha, Updated: 20 Aug, 2019 03:57 PM

रेवाड़ी सीआईए ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए तेल माफियाओं के 5 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करीब 1100 लीटर पैट्रोल-डीजल सहित 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

रेवाडी (महेंदर भर्ती): रेवाड़ी सीआईए ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए तेल माफियाओं के 5 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करीब 1100 लीटर पैट्रोल-डीजल सहित 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। रेवाड़ी-बावल मार्ग पर करनावास स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पैट्रोलियम वरिलायंस पेट्रोलियम के डिपो हैं। इन डिपो से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल व डीजल की सप्लाई की जाती है।
PunjabKesari
पुलिस सूत्रों के मुताबिक टैंकर चालक जैसे ही डिपो से बाहर निकलते हैं तो तेल माफियाओं ने अपने-अपने ठिकाने बनाए हुए हैं, वहां ले जाकर मास्टर चाबी के द्वारा कैंटर से तेल निकाल लिया जाता है, जिसे राजस्थान ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। ऐसे तेल माफिया एक दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक है।

ये कैंटर चालक थोड़े से लालच के चलते अपने टैंकरों से तेल निकाल कर पेट्रोल मालिकों को चूना लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस इन पर पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इन तेल माफियाओं के हौसले पस्त होने की बजाय बढ़े ही है। रेवाड़ी-बावल मार्ग पर रोड पर ऐसे तेल माफिया टैंकरों से तेल से निकालते हुए आप को सरेआम दिखाई दे सकते हैं। सीआईए इंचार्ज ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!