मुलाकात: दिल्ली जाकर सोनिया से मिले भूपेंद्र हुड्‌डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद में दिखाई दिलचस्पी(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 23 Sep, 2022 04:55 PM

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद में दिलचस्पी दिखाई है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद पूछे सवाल पर हुड्‌डा ने कहा कि अभी नामांकन 24...

नई दिल्ली(कमल कांसल):  हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद में दिलचस्पी दिखाई है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद पूछे सवाल पर हुड्‌डा ने कहा कि अभी नामांकन 24 सितंबर से शुरू होने हैं।

हुड्‌डा ने कहा कि मुलाकात के दौरान प्रधान पद को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि वह न्यूट्रल हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। अभी देखेंगे कि कौन-कौन नामांकन भरता है। उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से सीधे तौर पर इनकार नहीं किया। जिसके बाद हरियाणा की राजनीति में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ​​​​​​

 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में हरियाणा से 195 डेलीगेट्स वोट करेंगे। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सभी 195 डेलीगेट्स ने भाग लिया था।  INC अध्यक्ष पद का चुनाव अगले महीने 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!