Edited By Isha, Updated: 17 May, 2022 01:31 PM
जिले के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में महज 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ लेबर क्वार्टरों में ही रहने वाले एक
पानीपत(सचिन): जिले के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में महज 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ लेबर क्वार्टरों में ही रहने वाले एक नाबालिग ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
दर्द से कहराती बच्ची को लेकर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और बच्ची के परिजनों के बयानों के आधार पर पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी बच्ची का मेडिकल होगा।