Haryana News: हरियाणा में इस विभाग की छुट्टी कैंसिल, धनतेरस पर खुले रहेंगे ऑफिस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Oct, 2025 03:18 PM

all tehsils will remain open dhanteras in haryana

हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर सीएम नायब सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं की। इसी दौरान सीएम सैनी ने कहा कि कल यानी शनिवार को छुट्टी के दिन सभी तहसीलें खुली रहेंगी।

डेस्कः हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर सीएम नायब सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं की। इसी दौरान सीएम सैनी ने कहा कि कल यानी शनिवार को छुट्टी के दिन सभी तहसीलें खुली रहेंगी। ताकि लोग जमीन की रजिस्ट्री करा सके। दरअसल, 100 गज के लाभार्थी जिनकों आज अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं उनको रजिस्ट्री कराने की सुविधा के लिए धनतेरस के दिन भी तहसील खुली रहेंगी।

ऐसे में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि 18 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन प्रदेश की सभी तहसीलें खुली रहेंगी। ताकि बिना किसी दिक्कत लोग तहसील का काम करा कर दिवाली अच्छे से मना सके। इसके अलावा सीएम सैनी ने कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन के 3000 से  बढ़ाकर 3200 रुपये की वृद्धि की है। ये घोषणा 1 नबंवर से लागू होगी।

जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा होने पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में दिए गए लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि हरियाणा के विकास और जनकल्याण के दौर को एक स्वर्णिम दिन बताया। ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में 141 ग्राम और 2 महाग्राम पंचायतों में कुल 8,028 प्लॉट आवंटित किए गए। अब तक इस योजना में कुल 12,031 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। शहरी आवास योजना के दूसरे चरण में पिंजौर शहर में 518 प्लॉट आवंटित किए गए। कुल मिलाकर अब तक इस योजना के तहत 15,765 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!