Sonipat News: सिनेमा के ही-मैन को विदाई, सोनीपत में इस 'परम भक्त' की आंखों में आंसू

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Nov, 2025 01:31 PM

actor dharmendra death supreme devotee vinod sad in sonipat news

भारतीय सिनेमा के ही-मैन, करोड़ों दिलों की धड़कन और सादगी की मिसाल धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फिल्म प्रेमियों को गहरे सदमे में डुबो दिया। देशभर में उनके प्रशंसक दुख से व्याकुल हैं।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : भारतीय सिनेमा के ही-मैन, करोड़ों दिलों की धड़कन और सादगी की मिसाल धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फिल्म प्रेमियों को गहरे सदमे में डुबो दिया। देशभर में उनके प्रशंसक दुख से व्याकुल हैं। सोनीपत में उनके एक ऐसे फैन हैं, जो सिर्फ प्रशंसक नहीं बल्कि श्रद्धालु की तरह उन्हें पूजते हैं विनोद उर्फ धर्मेंद्र, जो पेशे से पेंटर हैं।

धर्मेंद्र के भक्त विनोद का गहरा भावनात्मक रिश्ता

सोनीपत के पुरखास अड्डे पर पेंटर विनोद की दुकान मंगलवार को दिनभर बंद रही। शाम को जब दुकान खुली तो माहौल में सन्नाटा पसरा था। विनोद अभिनेता धर्मेंद्र को भगवान की तरह पूजते हैं। उनके घर के मंदिर में देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ धर्मेंद्र की तस्वीर भी स्थापित है। विनोद की दुकान में धर्मेंद्र के 350 से अधिक पोस्टरों की प्रदर्शनी है, जो उनकी भक्ति का प्रमाण है। उन्होंने दो बार मुंबई जाकर धर्मेंद्र से मुलाकात भी की थी।

विनोद बताते हैं कि वर्ष 2012 में वह पहली बार धर्मेंद्र से मिले थे। इसी दौरान विनोद के बेटे का नामकरण खुद धर्मेंद्र ने किया था और उसका नाम हिमेंद्र रखा था। बाद में 2015 में विनोद धर्मेंद्र पर बनी एल्बम लेकर मुंबई पहुंचे। उस समय धर्मेंद्र घर पर नहीं थे, लेकिन बॉबी देओल ने एल्बम देखी और शाम को छह बजे धर्मेंद्र ने स्वयं विनोद और उनके साथियों को बुलाकर मुलाकात की।

विनोद का दर्द: “मेरे भगवान मुझे छोड़ गए”

धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर विनोद भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि “आज मेरे भगवान मुझे छोड़ गए, लेकिन वह मेरे दिल से कभी नहीं जाएंगे।”

ही-मैन की लोकप्रियता सीमाओं के पार

फिल्म जगत के ही-मैन की दीवानगी भारत तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि विदेशों में भी उनका जबरदस्त क्रेज था। उनके संवाद और अभिनय आज भी लोगों के मन को मोह लेते हैं। सोनीपत के परम भक्त विनोद के साथ-साथ देशभर के चाहने वालों की आंखों में आज आंसू हैं। धर्मेंद्र हमेशा अपनी सादगी, अभिनय प्रतिभा और मानवीय गुणों के लिए याद किए जाते रहेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!