काम का झांसा दे युवती को दिल्ली ले जाकर 5 लोगों ने किया गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Mar, 2021 12:43 PM

5 people gang raped the young woman by taking them to delhi

शहर की एक टाउनशिप में घरेलू सहायिका को एक युवक अपने साथ दिल्ली ले गया तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों के चुंगल छूटने के बाद रविवार को महिला थाना पुलिस को शिकायत...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर की एक टाउनशिप में घरेलू सहायिका को एक युवक अपने साथ दिल्ली ले गया तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों के चुंगल छूटने के बाद रविवार को महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एक आरोपी की पहचान हो गई है। 

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह यहां से पहले कनीना निवासी हैप्पी के घर पर घरेलू सहायिका था। हैप्पी ने अपने मकान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे कनीना से रेवाड़ी अपनी एक परिचित के घर भेज दिया। 21 फरवरी को हैप्पी रेवाड़ी से उसे अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपने चार और साथियों को भी बुला लिया तथा चारों युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। 22 फरवरी की शाम को आराेपियों ने उसे वापस रेवाड़ी छोड़ दिया। पीड़िता ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!