Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Mar, 2026 01:31 PM

अब ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर वक्त कैमरे की निगरानी में चालान काटेंगे। इतना ही नहीं वाहनों को नियंत्रित करने के दौरान भी ट्रैफिक पर कैमरे से निगरानी रहेगी। इसके लिए आज सीएसआर के तहत गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस को 100 नए बॉडी वॉर्न कैमरे मिले हैं।
गुड़गांव, (ब्यूरो): अब ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर वक्त कैमरे की निगरानी में चालान काटेंगे। इतना ही नहीं वाहनों को नियंत्रित करने के दौरान भी ट्रैफिक पर कैमरे से निगरानी रहेगी। इसके लिए आज सीएसआर के तहत गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस को 100 नए बॉडी वॉर्न कैमरे मिले हैं। डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन के उद्देश्य से Roop Polymers Ltd. द्वारा सीएसआर के अंतर्गत यातायात पुलिस कर्मियों के लिए 100 बॉडी वॉर्न कैमरे प्रदान किए गए।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
इस दौरान एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय/हाईवे सत्यपाल यादव सहित ट्रैफिक जोनल अधिकारी/कर्मचारी व Roop Polymers Ltd. कंपनी की ओर से चेयरमैन अनिल जैन, वाइस चेयरमैन हितेश जैन, एसोसिएट डायरेक्टर पलक जैन, एचआर हेड संकल्प पाठक एवं ऑपरेशन हेड मुकेश बिश्नोई आदि लोग मौजूद रहे। इन बॉडी वॉर्न कैमरों में 128GB मेमोरी, ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग सुविधा, 3000 mAh बैटरी (लगभग 10-12 घंटे बैकअप), 10-15 मीटर तक नाइट विजन, 2 इंच कलर डिस्प्ले तथा IP-67 रेटिंग (डस्टप्रूफ एवं वाटरप्रूफ) जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।
डीसीपी ने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों द्वारा इन कैमरों का उपयोग अपनी ड्यूटी के दौरान आवश्यक रूप से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी, कानून के प्रभावी अनुपालन में मदद मिलेगी तथा आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत किया जा सकेगा।