स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए रोज दो घंटे फील्ड में रहेंगे अधिकारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Oct, 2026 10:42 PM

sanitation officer will check their area daily in gurgaon

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी अब रोजाना दो घंटे फील्ड में रहकर निगरानी करेंगे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त निगमायुक्त सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों का...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी अब रोजाना दो घंटे फील्ड में रहकर निगरानी करेंगे। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर अतिरिक्त निगमायुक्त और संयुक्त निगमायुक्त सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था और गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) का निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार को अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, रविन्द्र यादव, डॉ. जयवीर यादव व कुशल कटारिया तथा संयुक्त निगमायुक्त डॉ. नरेश कुमार, रविन्द्र मलिक व डॉ. आशीष सिंगला ने अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने जीवीपी पर कचरा उठान की स्थिति जांची और संबंधित टीमों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

निगम ने स्पष्ट किया कि जीवीपी से कचरा उठाने के बाद वहां चूना डालना अनिवार्य होगा। इससे दोबारा कचरा जमा होने की संभावना कम होगी और स्थान साफ-सुथरा रहेगा। अधिकारियों को इन स्थानों की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, वार्ड कमेटी सदस्यों, स्थानीय निवासियों और सफाई कर्मचारियों ने श्रमदान किया। डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला ने संयुक्त निगमायुक्त डॉ. नरेश कुमार व स्थानीय निवासियों के साथ शिवजी पार्क क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। निगम पार्षद परमिन्द्र कटारिया ने अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. जयवीर यादव और स्थानीय लोगों के साथ वार्ड-35 में अभियान चलाया। निगमायुक्त ने दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-29 और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। इन इलाकों में सीएंडडी वेस्ट, बागवानी कचरा या अन्य कचरा मिलने पर तत्काल उठाने को कहा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!