राजनीतिक रण में एतिहासिक जनता पार्टी एक बार फिर से नए युवा चेहरे व ब्राह्मण नेतृत्व के साथ उतरने को तैयार

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 07 Jun, 2023 09:06 PM

janata party ready with young brahmin leadership navneet chaturvedi

अब तक 2 दिनों में करीब बीस हजार नए सदस्य बन चुके है, लक्ष्य दस लाख मेंबर्स बनाने का है।

गुड़गांव ब्यूरो : इमरजेंसी का समय और जेपी आंदोलन इस देश में कोई भी नहीं भूल सकता है ,जेपी आंदोलन से निकली हुई जनता पार्टी जल्द ही बिखर गई और 2013 में सुब्रमण्यन स्वामी जी के भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही एकबारगी खत्म ठंडे बस्ते में चली गई।  2019 में जनता पार्टी पुनः जैसे तैसे खड़ी हुई और हरियाणा झारखंड बिहार इत्यादि विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़े किये। 

 

देश के बहुचर्चित खोजी पत्रकार व जिओपॉलिटिक्स नामक पुस्तक के लेखक नवनीत चतुर्वेदी बतौर युवा ब्राह्मण नेता जो जनता पार्टी में पहले उत्तरप्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे उन्हें विगत 25 दिसंबर 2022 को जनता पार्टी ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर में हुए महाधिवेशन में चुना।  शुरुआती कुछ महीने पार्टी में आंतरिक गुटबाजी व कलह ख़त्म करने में लगा उसके बाद अब जनता पार्टी एक नए जोश दमखम के साथ चुनावी मैदान में आने को तत्पर है। 

 

जनता पार्टी अध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी का कहना है कि मुझे उत्तराधिकार में सिर्फ जनता पार्टी का इतिहास हासिल हुआ है ,हमारे पास साधन संसाधन संगठन फण्ड  दफ्तर इत्यादि कुछ भी नहीं है लेकिन देश के कोने कोने में हरेक गांव कस्बे में 45-50 साल से अधिक के लोग जनता पार्टी चंद्रशेखर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जेपी आंदोलन सम्पूर्ण क्रांति मोरारजी देसाई चौधरी चरण सिंह इत्यादि नाम लेते ही तुरंत अपनी याददाश्त रिकॉल कर लेते है लोगो के मन में अभी भी चक्र हलधर किसान हमारा सिंबल जीवित है।  हमे सिर्फ कठिन मेहनत करनी है ,देश के हरेक हिस्से में हमारा वोटर बैठा हुआ है ,बस हमे उन तक पहुंचना है।  

 

नवनीत चतुर्वेदी का कहना है हम आज भी हमारे संस्थापक पूज्यनीय जयप्रकाश जी के आदर्शो पर चलेंगे ,समाजवादी सोच व विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए हमे जेपी के अधूरे सपने सम्पूर्ण क्रांति को साकार करना है और यही हमारा मिशन रहेगा ,जनता पार्टी प्रशासनिक सुधार ,न्यायिक सुधार ,पुलिस रिफॉर्म ,इलेक्टोरल रिफॉर्म इन मुद्दों के साथ व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई आम जनता के लिए लड़ेगी 

 

इस 5 जून से देशभर में व्यापक मेम्बरशिप अभियान मिस्ड कॉल और मोबाइल एप्प के माध्यम से शुरू किया गया जहाँ इस अभियान को अच्छी सफलता मिली अब तक 2 दिनों में करीब बीस हजार नए सदस्य बन चुके है, हमारा लक्ष्य दस लाख मेंबर्स बनाने का है। इस अभियान अंतर्गत जनता पार्टी ने प्राथमिक मेम्बरशिप फीस जो 1/- है उसको भी माफ़ किया हुआ है.

 

 ब्राह्मण समाज के लिए अलग से जनता पार्टी में परशुराम प्रकोष्ठ बनाया जायेगा और हमारी यह मांग रहेगी कि SC/ST में संशोधन किया जाए ताकि इसके दुरूपयोग न हो ,उच्च अधिकारी आईपीएस स्तर पर जाँच में यदि आरोप सही मिले तभी गिरफ़्तारी की जानी चाहिए ,इन दिनों इस कानून का बहुत ज्यादा दुरूपयोग किया जा रहा है।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Kolkata Knight Riders

    174/8

    20.0

    Royal Challengers Bangalore

    177/3

    16.2

    Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

    RR 8.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!