Gohana News: शराब के लिए घर वालों ने नहीं दिए युवक को पैसे, फिर जो किया पढ़कर रह जाएंगे दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Aug, 2025 02:55 PM

youth from gohana committed suicide

गोहाना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देर शाम को गोहाना के सोनीपत रोड पर ड्रेन नंबर आठ में एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देर शाम को गोहाना के सोनीपत रोड पर ड्रेन नंबर आठ में एक युवक ने कूदकर अपनी जान दे दी। इसके बाद परिजनों ने शव को ढूंढने का प्रयास किया गया मगर शव नहीं मिला था। आज सुबह पुलिस ने ड्रेन आठ में सर्च अभियान चलाया तो उसका शव पानी के तैरता हुआ मिला, पुलिस ने शव को बाहर निकाला। 

मृतक की पहचान गोविंद उम्र तीस साल निवासी विष्णु नगर के रूप में हुई है। मृतक गोविंद नशे का आदि था। उसने अपने घर वालों से शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो परिवार वालों ने पैसे देने से मना कर दिया। उसके बाद नाराज गोविंद ने ड्रेन आठ में छलांग लगा दी। उसके परिवार वालों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया। मगर उसे रात में अंधेरा होने के कारण ढूंढ नहीं पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी रात को उसे ढूंढने की कोशिश की। आज सुबह उसका शव ड्रेन नंबर आठ में पानी में मिला है। पुलिस द्वारा धारा 174 के अनुसार कार्यवाही कर उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!