Edited By Harman, Updated: 15 Jul, 2026 03:18 PM

यमुनानगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला और दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया। यहां एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला और दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया। यहां एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
मिली जानकारी के अनुसार, मासूम की मां किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम को पहले नहलाया और बाद में उसके साथ इंसानियत की सभी हदें पार कर दी। आरोपी जब अपनी बेटी को हवस का शिकार बन रहा था तो कुछ बच्चों ने उसे देख लिया और तुरंत इस मामले की जानकारी आरोपी की पत्नी को दे दी।
आरोपी की पत्नी जब कमरे में पहुंची तो अपने पति को देख उसके पांव तले से जमीन निकल गई। महिला ने तुरंत अपनी बेटी को छुड़ाया। पीड़िता ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया और जब पीड़ित डेढ़ साल की बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट देखकर पुलिस भी हैरान हो गई क्योंकि इस मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर नाखूनो तक के निशान थे और बच्ची के साथ गलत काम भी हुआ था। जिस पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।