महिलाओं ने क्यों पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटा, जानें वजह

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Aug, 2022 03:46 PM

women beats police personal in bhondsi area gurgaon

गांव रिठौज में पुलिसकर्मियों पर महिलाओं व अन्य लोगों का कहर टूट पड़ा। जैसे ही पुलिसकर्मी एक घर में घुसे वैसे ही घर में मौजूद महिलाओं व अन्य लोगों ने उनसे गाली गलौज करना शुरू कर दी। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चप्पल से पीटते हुए लोगों ने उनकी कारबाइन...

गुड़गांव, (ब्यूरो) : गांव रिठौज में पुलिसकर्मियों पर महिलाओं व अन्य लोगों का कहर टूट पड़ा। जैसे ही पुलिसकर्मी एक घर में घुसे वैसे ही घर में मौजूद महिलाओं व अन्य लोगों ने उनसे गाली गलौज करना शुरू कर दी। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चप्पल से पीटते हुए लोगों ने उनकी कारबाइन छीनने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं महिलाओं व लोगों ने पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी को भी छुड़ा लिया।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

एएसआई सत्यवेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जून महीने में हुई मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोपी मोहित अपने घर पर मौजूद है। इस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने घर पर प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन मोहित के पिता संतराम फौजी, भाई पंकज, मां संतोष व पंकज व मोहित की पत्नियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। करीब आधे घंटे तक बहस करने के बाद वह घर में घुसे और मोहित को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पंकज ने उन्हें रोक लिया और मोहित को छत के रास्ते से भगा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

इस पर पुलिस ने पंकज को एक आरोपी को भगाने के जुर्म में हिरासत में ले लिया। इस पर संतराम ने अपने भाई रविंद्र और उसकी पत्नी राजाे को बुला लिया। आते ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने रविंद्र के कहने पर पुलिसकर्मियों को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया और पंकज को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस पर उन्होंने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मोहित के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद को गया है। इस पर पुलिस इन सीसीटीवी कैमरे को भी कब्जे में ले रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!