Edited By Manisha rana, Updated: 12 Mar, 2026 12:10 PM

फतेहाबाद जिले के भूना में बाइक के आगे बुजुर्ग महिला आ गई। इससे बुजुर्ग घायल हो गई। इसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने बाइक सवार को पीट दिया। इससे दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के भूना में बाइक के आगे बुजुर्ग महिला आ गई। इससे बुजुर्ग घायल हो गई। इसके बाद बुजुर्ग के परिजनों ने बाइक सवार को पीट दिया। इससे दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों को भूना सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
जानकारी के अनुसार भूना निवासी बाइक सवार विनोद कुमार बाइक लेकर बुधवार रात को टोहाना रोड पर जा रहा था। इसी दौरान उसके बाइक के आगे बुजुर्ग महिला आ गई। महिला सड़क पर गिर गई। विनोद कुमार का आरोप है कि इतने में ही बुजुर्ग महिला के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया तो उसके सिर पर भी रॉड मार कर उसे घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष का यह है आरोप
वहीं दूसरे पक्ष के पूर्ण चंद का आरोप है कि उनकी मां टोहाना रोड पर उनकी दुकान के पास थी। उसी समय बाइक सवार विनोद कुमार बाइक लेकर आया और उनकी मां को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद विनोद और उसके भाई ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। मामले की सूचना भूना पुलिस को दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)