महिला से रेप, तंत्र-मंत्र की सहायता से महिला ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Sep, 2025 11:08 PM

woman raped by company senior officer and attempt murder

महिला ने एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पर रेप करने और तंत्र मंत्र की सहायता से उसका गर्भपात कराने और उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले शादीशुदा होते हुए भी उससे यह बात छिपाई और उसके साथ एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला ने एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी पर रेप करने और तंत्र मंत्र की सहायता से उसका गर्भपात कराने और उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले शादीशुदा होते हुए भी उससे यह बात छिपाई और उसके साथ एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने आर्य समाज मंदिर में महिला से शादी कर ली। इसके बाद वह उसका अपहरण कर अपने पैतृक गांव ले गया जहां उस पर काला जादू किया और उसे बेहोश कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर वह अपने घर दिल्ली पहुंची और इसकी शिकायत उसने दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीराे एफआईआर दर्ज कर गुड़गांव पुलिस को भेज दिया। गुड़गांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2021 में वह एक निजी कंपनी में करती थी। इस दौरान उसकी वीरेंद्र कुमार से पहचान हुई थी, जो कंपनी में चीफ टेक्निकल ऑफिसर (सीटीओ) थे। आरोप है कि वीरेंद्र ने उन्हें अपनी शादीशुदा होने की बात छुपाकर अक्टूबर 2021 में शादी का प्रस्ताव दिया। उन्होंने गुरुग्राम के होटल द वेस्टिन में पहली बार शारीरिक संबंध बनाए।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वीरेंद्र ने उन्हें धोखा दिया और उनका भावनात्मक शोषण किया। शिकायत में कहा गया है कि मार्च 2024 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, जिसमें उनके दोस्त और परिवार के लोग भी शामिल हुए, लेकिन शादी के बाद ही वीरेंद्र का व्यवहार बदल गया। उसके बाद देर रात को एक दिन वह पीड़िता को आधी रात को कुतुब महरौली रोड पर अकेले छोड़कर चले गए थे।

 

शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह है कि पीड़िता के गर्भवती होने के बाद वीरेंद्र और उनके परिवार ने उन्हें खत्म करने की साजिश रची। मार्च 2025 में वीरेंद्र के घर पर उनकी पहली पत्नी अनीता की मौजूदगी में महिला पर हमला किया गया। वीरेंद्र के भतीजे कृष्णा ने जानबूझकर उन्हें दीवार से धक्का दिया, ताकि उनका गर्भपात हो जाए। 26 अगस्त 2025 को वीरेंद्र ने महिला का अपहरण कर उन्हें बिहार में अपने पैतृक गांव ले गए। वहां उन्होंने एक तांत्रिक (अघोरी) की मदद से महिला और उनके अजन्मे बच्चे को मारने के इरादे से काला जादू की रस्में निभाईं। पीड़िता मुताबिक वीरेंद्र ने जबरन उनके बाल काटे और उन्हें एक अज्ञात पदार्थ सुंघाया, जिससे वे बेहोश हो गईं थी।

 

किसी तरह वहां से भागकर दिल्ली लौट आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद भी उनके आवास पर काला जादू से जुड़ी चीजें मिलीं। जिनमें नींबू, लौंग और लाल कपड़ा शामिल था। आरोप लगाया कि काला जादू के बाद उन्हें अस्पष्ट शारीरिक हमलों का अनुभव हो रहा है, जिसमें गर्भाशय में गंभीर दर्द, रक्तस्राव और शरीर में तेज दर्द शामिल है, जो वीरेंद्र और उनके परिवार की अंधविश्वासी गतिविधियों का परिणाम है।

 

महिला ने दिल्ली की वसंत विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए गुड़गांव भेज दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 69, 74 और 82 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!