मामूली कहासुनी में बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Mar, 2026 04:24 PM

one arrested in case of murder a old man

मामूली कहासुनी के बाद एक पेंटर ने बुजुर्ग को इस बेरहमी से पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी पेंटर ने बुजुर्ग को पहले धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर पहले लात-घूंसों से पीटा और बाद में बड़ा पत्थर लेकर बुजुर्ग पर हमला कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): मामूली कहासुनी के बाद एक पेंटर ने बुजुर्ग को इस बेरहमी से पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी पेंटर ने बुजुर्ग को पहले धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर पहले लात-घूंसों से पीटा और बाद में बड़ा पत्थर लेकर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को लहुलुहान हालत में अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उद्योग विहार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 16 मार्च को उद्योग विहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव डूंडाहेड़ा में झगड़ा हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर खून से सना हुआ एक पत्थर पड़ा हुआ था। घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल को सुरक्षित कर अस्पताल पहुंची जहां पर घायल व्यक्ति के लड़के ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 4 बजे के करीब इसके पास गांव के एक व्यक्ति का फोन आया कि ठेके के पास इसके पिता का मोनू नामक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े में मोनू ने इसके पिताजी जगदीश (उम्र-70 वर्ष) निवासी गांव डूंडाहेड़ा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया तथा लात घूंसों से मारपीट की व एक बड़े पत्थर से छाती तथा मुंह पर वार किया। शिकायत के आधार पर  केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

झगड़े में लगी चोटों के कारण जगदीश की मृत्यु हो गई जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या से संबंधित धाराओं को भी जोड़ दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान मोनू (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव अधीयार जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेंट करने का काम करता है तथा कलजगदीश (मृतक) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!