पति और बच्चों को छोड़ विवाहिता प्रेमी संग गहने व नकदी लेकर हुई फरार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Nov, 2025 11:39 PM

woman ran away with boyfriend after stolen gold and cash

पति और बच्चों को छोड़कर एक महिला घर से नकदी व गहने लेकर फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के पास भाग गई है। उसने घर में रखे गहने व मकान निर्माण के लिए लिए रखे पांच लाख रुपए भी चोरी कर लिए। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस...

गुड़गांव,(ब्यूरो): पति और बच्चों को छोड़कर एक महिला घर से नकदी व गहने लेकर फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के पास भाग गई है। उसने घर में रखे गहने व मकान निर्माण के लिए लिए रखे पांच लाख रुपए भी चोरी कर लिए। भोंडसी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

गांव धुनेला निवासी जितेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2007 में मंजु यादव से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 15 और 14 साल है। जितेंद्र के अनुसार उनकी पत्नी मंजु का संपर्क राजस्थान के रहने वाले अर्जुन सिंह नाम के एक लड़के से था।

 

जितेंद्र ने आरोप लगाया कि अर्जुन सिंह ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर बुधवार को अपने साथ भगा लिया। जाने से पहले मंजु यादव ने घर की सभी ज्वेलरी और घर के निर्माण कार्य के लिए रखे गए पांच लाख रुपये भी अपने साथ ले गई। उन्होंने आरोपी अर्जुन सिंह के संपर्क नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!