डॉग स्कवायड को लेकर नशे की खेप ढूंढने निकले पुलिसकर्मी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Mar, 2026 05:59 PM

police set out with the dog squad to search for a consignment of narcotics

नशा तस्करी को रोकने के लिए अब पुलिस ने डॉग स्कवायड का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आज डीसीपी मानेसर के निर्देशानुसार मानेसर जोन में नशा तस्कवरी के खिलाफ विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नशा तस्करी को रोकने के लिए अब पुलिस ने डॉग स्कवायड का सहारा लेना शुरू कर दिया है। आज डीसीपी मानेसर के निर्देशानुसार मानेसर जोन में नशा तस्कवरी के खिलाफ विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पटौदी की धारा कॉलोनी, व्यापारी मोहल्ला क्षेत्र में यह विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस की डॉग स्क्वॉड की टीमों को साथ लेकर संदिग्ध स्थानों एवं पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों के ठिकानों पर गहन तलाशी ली गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सर्च ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी पर अंकुश लगाना तथा अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करना रहा। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके ठिकानों की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वॉड की सहायता से छिपाकर रखे गए किसी भी अवैध पदार्थ की खोजबीन की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!