सोनीपत में रिश्वत ले रही महिला पटवारी गिरफ्तार, चाय वाला भी चढ़ा हत्थे...ऐसे रचा गया था खेल

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Feb, 2026 07:29 PM

woman patwari arrested for taking bribe in sonipat

हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार भ्रष्ट कर्मचारियों पर नकेल कसने का काम कर रही है और आज भी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत के खरखौदा में सुदेश नाम की महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार भ्रष्ट कर्मचारियों पर नकेल कसने का काम कर रही है और आज भी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत के खरखौदा में सुदेश नाम की महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

महिला पटवारी सुदेश शातिराना तरीके से चाय वाले के पास रिश्वत की रकम रखवाती थी, लेकिन कहते है ना सौ दिन सुनार की एक दिन लुहार की यह कहावत सुदेश पर सटीक बैठी और एसीबी के हत्थे चढ़ गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और रिश्वत से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। टीम द्वारा संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में और कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं एसीबी डीएसपी विपिन कादियान के अनुसार एसीबी को शिकायत मिली थी कि ब्लॉक पटवारी सुदेश कुमारी उनसे एक रजिस्ट्री करवाने के मार्फत 20 हजार रूपए की रिश्वत की मांग कर रही है और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सुदेश कुमारी और उसके सहायक चाय वाले ईश्वर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और अब मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुदेश कुमारी का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है ताकि उसके भ्रष्टाचार की तह तक पहुंचा जा सके।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!