निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरी महिला मजदूर, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Nov, 2025 10:48 PM

woman fallen from forth floor of under construction building

निर्माणाधीन इमारत पर काम करने वाली एक महिला श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। 24 वर्षीय महिला लेंटर का काम पूरा होने के बाद सफाई कर रही थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): निर्माणाधीन इमारत पर काम करने वाली एक महिला श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। 24 वर्षीय महिला लेंटर का काम पूरा होने के बाद सफाई कर रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पड़वा गांव की मूल निवासी थी। वह अपने पति के साथ गुरुग्राम में एक निर्माण कंपनी के लिए बन रही बिल्डिंग में श्रमिक के तौर पर काम करती थी। दंपति पिछले दो महीने से यहां काम कर रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब अनीता सोमवार दोपहर को निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर लेंटर का काम खत्म होने के बाद सफाई कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि अनीता के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र दो साल और दूसरे की पांच साल है। इस दुखद हादसे के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!