Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Aug, 2025 09:21 PM

सेक्टर-5 थाना एरिया के अशोक विहार फेज-3 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरने पर महिला की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बारिश होने से छज्जा गीला हो रखा और महिला का पैर फिसलकर वह नीचे गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों...
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-5 थाना एरिया के अशोक विहार फेज-3 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरने पर महिला की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बारिश होने से छज्जा गीला हो रखा और महिला का पैर फिसलकर वह नीचे गिर गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
जानकारी अनुसार अशोक विहार फेज-3 निवासी मीनू सिंह (59 वर्ष) अपने पति व चार बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति जीआर सिंह व बेटा जितेंद्र कुमार, दोनों डॉक्टर हैं। सोमवार की दोपहर को वह मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर थी। बारिश के कारण छज्जा गीला हो रखा था तो पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। परिवार वाले गंभीर रूप से घायल मीनू सिंह को निजी अस्पताल में लेकर गए तो उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच में महिला के पैर फिसलकर छज्जे से गिरने की बात सामने आई है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।