बेसहारा कुत्तों को दिया आशियाना तो महिला को पड़ोसियों ने पीटा (CCTV वीडियो)

Edited By Shivam, Updated: 21 Nov, 2020 03:31 PM

सोनीपत के जवाहर नगर की रहने वाली एक महिला को बेसहारा कुत्तों को आशियाना देना महंगा पड़ गया। महिला को पड़ोस की रहने वाली 3 महिलाओं ने बुरी तरह पीट दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। महिला ने...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के जवाहर नगर की रहने वाली एक महिला को बेसहारा कुत्तों को आशियाना देना महंगा पड़ गया। महिला को पड़ोस की रहने वाली 3 महिलाओं ने बुरी तरह पीट दिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। महिला ने पड़ोस के रहने वाली महिलाओं और पुरुषों पर मारपीट में छेडख़ानी का आरोप लगाया है। जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने अपने घर में आवारा कुत्तों का आशियाना बना रखा है और उनकी देखभाल यह महिला करती है। लेकिन पड़ोस की रहने वाली महिलाओं को यह रास नहीं आ रहा था, जिसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने महिला को बुरी तरह पीट दिया।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह आवारा कुत्तों की देखभाल करती है और उन्हें खाना खिलाती है, जिससे पड़ोस के रहने वाली महिलाएं खुश नहीं हैं, इसलिए उसके साथ उन्होंने मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि पड़ोस के रहने ही वाले कुछ पुरुषों ने उसके साथ बदतमीजी की है।

मामले की जानकारी देते हुए इस मामले की जांच अधिकारी मंजू ने बताया कि महिला ने हमें एक शिकायत दी है कि उसके साथ मारपीट और छेडख़ानी हुई है, हमने इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!