Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2026 07:19 PM

कस्बे के मैन बाजार में युको बैंक के एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान जुलाना के एक गांव का बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने एटीए
जुलाना(विजेन्दर) : कस्बे के मैन बाजार में युको बैंक के एटीएम का ताला तोड़ने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान जुलाना के एक गांव का बताया जा रहा है। आरोपी युवक ने एटीएम का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही सुरक्षा सायरन बजा, वह मौके से भाग खड़ा हुआ। पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक मैन बाजार स्थित यूको बैंक के एटीएम के पास पहुंचा। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद उसने एटीएम का ताला तोड़ने की कोशिश की। युवक किसी औजार की मदद से लॉक को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक एटीएम का सुरक्षा सायरन बजने लगा। सायरन की आवाज सुनते ही युवक घबरा गया और तुरंत मौके से फरार हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक युवक एटीएम के बाहर और अंदर आता-जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू किया है।