हरियाणा में 8 वर्षीय मासूम का हुआ अपहरण, CCTV में दिखी संदिग्ध कार... जिलेभर में नाकाबंदी जारी

Edited By Isha, Updated: 04 Mar, 2026 05:48 PM

8 year old innocent kidnapped in haryana

झज्जर जिले के गांव बरानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार,गांव के चौक से 8 वर्षीय मासूम हुनरजीत पुत्र अमरजीत फौगाट का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से

झज्जर ( दिनेश मेहरा ): झज्जर जिले के गांव बरानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार,गांव के चौक से 8 वर्षीय मासूम हुनरजीत पुत्र अमरजीत फौगाट का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अगवा कर लिया गया। बच्चे को सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार में जबरन बैठाकर ले जाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। 

घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसमें एक सफेद रंग की कार संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रही है। हालांकि फुटेज में स्पष्ट रूप से आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है,लेकिन पुलिस ने इसे जांच का महत्वपूर्ण आधार माना है। परिजनों द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई,जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

 आसपास के क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही,पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है,ताकि वाहन की दिशा और आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद हुनरजीत के परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। गांव के लोग भी परिवार के समर्थन में खड़े हैं और बच्चे की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी संदिग्ध वाहन या व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!