महिला ने बच्चियों के साथ की आत्महत्या की कोशिश, पति व ससुराल वालों से तंग आकर उठाया ये कदम

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2022 05:07 PM

करनाल जिले में घोघड़ीपुर नहर में महिला ने अपने दोनों बच्चों को नहर में फेंक दिया, जिसके बाद महिला ने खुद भी नहर में छलांग लगा ली...

करनाल : करनाल जिले में घोघड़ीपुर नहर में महिला ने अपने दोनों बच्चों को नहर में फेंक दिया, जिसके बाद महिला ने खुद भी नहर में छलांग लगा ली। महिला कुछ देर तक नहर पर खड़ी रही और उसके बाद उसने ये कदम उठाया। 

बताया जा रहा है कि नहर किनारे कुछ ग्रामीण काम कर रहे थे और कुछ वहां से जा रहे थे जिन्होंने महिला व बच्चों को वहां डूबते देखा जिसके बाद उन्होंने बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। नहर की गहराई काफी ज़्यादा थी, बड़ी मशक्कत के साथ तीनों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद तीनों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। 

डॉक्टर्स ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है जबकि बाकी दोनों बच्चों को भी चोट आई है। महिला के परिवार वालों ने बताया कि महिला को उसका पति और ससुराल के लोग तंग करते थे। जिससे महिला तंग होकर अपने मायके वापिस आ गई थी। महिला करनाल के चांद सराय की रहने वाली है और शादी गोहाना हुई थी। आज महिला अपनी बच्ची को स्कूल से लेकर आई। उसके बाद बैग को घर पर रखा और दोनों बच्चियों सहित नहर में छलांग लगा दी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!