Sirsa : घरेलू कलह ने छीनी मासूम की जिंदगी! सात महीने के बेटे के साथ मां ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर कांप उठेगी रुह

Edited By Harman, Updated: 27 Jul, 2026 11:24 AM

mother takes drastic step with seven month old son

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली के गांव माखा से एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां परिवारिक कलह के चलते एक महिला ने बच्चे संग खौफनाक कदम उठाया। महिला ने अपने सात महीने के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में कूद गई। घटना के बाद से पूरे इलाके...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के सिरसा के कालांवाली के गांव माखा से एक दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां परिवारिक कलह के चलते एक महिला ने बच्चे संग खौफनाक कदम उठाया। महिला ने अपने सात महीने के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में कूद गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और हड़कंप का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान गांव खोखर निवासी मनजिंद्र कौर पत्नी हरदेव सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को  तो बचा लिया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे से ज्यादा समय तक गोताखोरों व ग्रामीणों की तलाश के बाद बच्चे का शव मिला है। महिला को चार लड़कियों के बाद बेटा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!