ओडिशा से सोनीपत कोर्ट आ रहे गवाह पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने दोनों पैर तोड़े

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 17 Dec, 2025 07:18 PM

witness on his way to sonipat court was attacked in life threatening incident

ओडिशा से सोनीपत कोर्ट में गवाही देने आ रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के दोनों पैर तोड़ दिए। घायल व्यक्ति की पहचान दीदार सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : ओडिशा से सोनीपत कोर्ट में गवाही देने आ रहे एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के दोनों पैर तोड़ दिए। घायल व्यक्ति की पहचान दीदार सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित दीदार सिंह ने बताया कि साल 2021 में नेशनल हाईवे-44 पर भीगान टोल प्लाजा का संचालन एक निजी कंपनी कर रही थी। इस टोल प्लाजा पर वह मैनेजर के पद पर कार्यरत था। दीदार ने आरोप लगाते हुए कहा, उसी दौरान अंकित नामक बदमाश ने टोल प्लाजा पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी। इस फायरिंग मामले में उसने मुरथल थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही थी। 

PunjabKesari

गवाही देने आ रहा था कोर्ट

दीदार सिंह ने बतााया कि आज वह ओडिशा से सोनीपत कोर्ट में गवाही देने के लिए आ रहा था। जब वह शनि मंदिर के पास पहुंचा तो हथियारों से लैस बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसने बताया कि हमलावर कह रहे थे, "इसके पैर तोड़ दो।" ये कहते हुए उन्होनें बुरे तरीके से मारना शुरु कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस में मामला दर्ज

इस घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा रही। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!