Haryana CET Exam 2025: इन दो महिला पुलिसकर्मियों की क्यों हो रही चर्चा, HSSC चेयरमैन ने भी की तारीफ

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2025 11:20 AM

why are these two women policemen being discussed

हरियाणा में CET एग्जाम का आज अंतिम दिन है। आज दूसरे दिन की पहली शिफ्ट के लिए एग्जाम शुरु चुका है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में CET एग्जाम का आज अंतिम दिन है। आज दूसरे दिन की पहली शिफ्ट के लिए एग्जाम शुरु चुका है। जो 11.45 बजे खत्म होगा। पहले दिन दोनों शिफ्टों में करीब 6 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया। वहीं कल CET एग्जाम के दौरान 2 महिला पुलिसकर्मियों की मां की ममता दिखी। 
 

बता दें कि कल 11 महीने के बच्चे की सीईटी एग्जाम देने आई थी। जब महिला परीक्षा केंद्र में पेपर दे रही थी तो बाहर महिला पुलिसकर्मियों ने उसके बच्चे को संभाला। अब इन दोनों महिला पुलिसकर्मियों की चर्चा हो रही है। वहीं HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दोनों की फोटो शेयर की।
 

 
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कल दो पुलिस महिलाकर्मियों ने एक अत्यंत सराहनीय एवं मानवीय कार्य किया। इन्होंने एक महिला अभ्यर्थी के 11 महीने के छोटे बच्चे की देखरेख कर उसे निश्चिंत होकर परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया, जिसके लिए आयोग की तरफ से इन दोनों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!