हरियाणा की वो नगरी, जिसे कहते हैं ‘PINK CITY’, जानिए इसकी खास वजह

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jul, 2025 12:36 PM

which district of haryana is called pink city know the reason

हरियाणा के फतेहाबाद जिले को 'गुलाबी नगरी' या 'पिंक सिटी' के नाम से जाना जाता है। यह नाम यूँ ही नहीं पड़ा, बल्कि इसके पीछे एक रोचक कारण है।

डेस्कः हरियाणा, भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक प्रमुख राज्य है, जो देश के आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृषि, उद्योग और खेल के क्षेत्र में इस राज्य ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा में भी एक ऐसा जिला है, जिसे गुलाबी नगरी कहा जाता है?

हरियाणा का गुलाबी शहर 

हरियाणा के फतेहाबाद जिले को 'गुलाबी नगरी' या 'पिंक सिटी' के नाम से जाना जाता है। यह नाम यूँ ही नहीं पड़ा, बल्कि इसके पीछे एक रोचक कारण है।

गुलाबी नगरी क्यों कहा जाता है?

फतेहाबाद के तत्कालीन उपायुक्त (DC) जगवंत सिंह अलावत ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए एक अनोखी पहल की थी। उन्होंने नगर पालिका परिषद, सरकारी इमारतों, पार्कों की दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को गुलाबी रंग से रंगवाया। जब लोग शहर में प्रवेश करते हैं, तो चारों ओर गुलाबी रंग की इमारतें देखकर वे चकित रह जाते हैं। यही कारण है कि फतेहाबाद को 'गुलाबी नगरी' कहा जाने लगा। फतेहाबाद शहर का नाम ऐतिहासिक शासक फिरोज शाह तुगलक के पुत्र फतेह खान के नाम पर रखा गया था।

हरियाणा के जिले

हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जो 6 मंडलों में विभाजित हैं। इनमें:

  • 73 उपमंडल
  • 93 तहसीलें
  • 10 नगर निगम
  • 46 नगर पालिकाएं
  • 21 नगर परिषदें
  • 6234 ग्राम पंचायतें
  • 126 पंचायत समितियाँ शामिल हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!