रील बनाते समय टूटा फोन...तो दोस्त ने राजकुमार को पहाड़ से धकेला, फरीदाबाद AVTS क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Oct, 2026 05:25 PM

when the phone broke while making a reel he pushed his friend off the mountain

फरीदाबाद धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही में 19 वर्षीय युवक राजकुमार की हत्या के मामले में अपराध शाखा

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही में 19 वर्षीय युवक राजकुमार की हत्या के मामले में अपराध शाखा AVTS सिकरौना की टीम ने उसके दोस्त मुफीद उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रील बनाते समय मोबाइल फोन टूटने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने राजकुमार को पहाड़ से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गांव सिरोही निवासी गौरेलाल ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा राजकुमार 4 अक्टूबर की शाम को अपने दोस्त मुफीद के पास गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वे मुफीद के घर पहुंचे और राजकुमार के बारे में पूछा। इस पर मुफीद ने बताया कि राजकुमार सेल्फी लेते समय सिरोही झील में गिर गया है।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और झील में राजकुमार की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 5 अक्टूबर की शाम को राजकुमार का शव सिरोही पहाड़ पर पड़ा मिला। परिजनों ने उसके मुंह और शरीर पर चोटों के निशान होने की बात कहते हुए मुफीद, उसके पिता जमशेद और अन्य लोगों पर पहाड़ से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रील बनाते समय टूट गया था मोबाइल फोन

पुलिस जांच के दौरान 6 अक्टूबर को आरोपी मुफीद उर्फ मन्नू निवासी सहसोला पट्टी, गांव सिरोही को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 4 अक्टूबर को मुफीद ने फोन करके राजकुमार को बुलाया था। इसके बाद दोनों रील बनाने के लिए सिरोही झील के पास पहुंचे। रील बनाते समय राजकुमार का मोबाइल फोन गिरकर टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान मुफीद ने राजकुमार को धक्का दे दिया, जिससे वह पहाड़ से नीचे गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर उसने राजकुमार के झील में डूबने की बात कहकर उन्हें गुमराह किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!