बारिश की भेंट चढ़ा अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं, मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नहीं थे इंतजाम

Edited By vinod kumar, Updated: 29 May, 2020 11:33 PM

wheat kept in the open in the grain market soaked in rain

हरियाणा में शुक्वार काे माैसम ने करवट ली। कई जगहाें पर जमकर बारिश हुई। इस बारिश से लाेगाें काे प्रचंड गर्मी से राहत मिली।वहीं कुछ जगहाें पर नुकसान भी हुआ। 45 डिग्री पहुंच चुके तापमान में गिरावट आई है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में शुक्वार काे माैसम ने करवट ली। कई जगहाें पर जमकर बारिश हुई। इस बारिश से लाेगाें काे प्रचंड गर्मी से राहत मिली।वहीं कुछ जगहाें पर नुकसान भी हुआ। 45 डिग्री पहुंच चुके तापमान में गिरावट आई है।

PunjabKesari, haryana

यमुनानगर में आज जमकर वर्षा हुई। वर्षा से जहां तापमान में गिरावट आई वहीं मौसम सुहाना हुआ और लोगों ने भी भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। दूसरी तरफ अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं अभी भी खुले आसमान के नीचे रखा हुआ था जो वर्षा में भीग गया।

मंडी में हालाकि बहुत शेड भी हैं, जो गेहूं से भरे हुए हैं। इसके अलावा गेहूं से भरे हजारों बैग खुले आसमान के नीचे रखे हैं। इनमें से कुछ पर तो तिरपाल डाली गई है, परन्तु कई इलाकों में तिरपाल न होने से गेहूं भीग गया। मौसम विभाग ने पहने से ही वर्षा की चेतावनी दी हुईं थी, लेकिन फिर भी गेहूं का उठान नहीं किया गया। जैसे ही बारिश तेज हुई, मंडी कर्मचारी भीग गई गेहूं पर तिरपाल डालते देखे गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!