निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, चार मजदूर दबे, 1 की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 May, 2025 09:21 PM

wall collaspe during construction basement in gurgaon

शहर के पॉश एरिया सेक्टर-27 में एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार गिरने और मिट्टी ढहने से चार मजदूर नीचे दब गए। वहीं, घटना में आठ मजदूर हादसे में बाल-बाल बच गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर के पॉश एरिया सेक्टर-27 में एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की दीवार गिरने और मिट्टी ढहने से चार मजदूर नीचे दब गए। वहीं, घटना में आठ मजदूर हादसे में बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और ठेकेदार व मकान मालिक की मदद से नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की मौत हो गई जबकि तीन को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखवाया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस की मानें तो एक मजदूर को मामूली चोटें थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। लोगों की मानें तो मौके पर राजमिस्त्री समेत एक दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। 

 

पुलिस की मानें तो घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे हुई। सेक्टर-27 के प्लॉट नंबर 173 पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। यहां बेसमेंट खोदकर दीवार बनाई जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और दीवार मजदूरों पर जा गिरी और इसमें चार मजदूर दब गए।   मौके पर मौजूद मकान मालिक,ठेकेदार और मजदूरों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। हादसे के कुछ देर में ही नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर 42 वर्षीय पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और एक मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

 

लोगों की मानें तो कुछ दिन पहले हुई बारिश के बाद पानी एकत्रित हो गया था। साथ में बने मकान को नुकसान से बचाने के लिए बेसमेंट में दीवार बनाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!