पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की उपस्थिति में कुरुक्षेत्र में ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग सीजन-1, नॉर्थ ज़ोन की ग्रैंड ओपनिंग

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 14 Mar, 2026 05:11 PM

grand opening of dream tennis cricket league season 1 north zone at kurukshetr

लीग के पोस्टर और जर्सी का अनावरण करने के बाद आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए तथा लीग के शुभारंभ की घोषणा की

गुड़गांव ब्यूरो : कुरुक्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग (सीजन-1) नॉर्थ जोन का ग्रैंड लॉन्च समारोह 12 मार्च 2026 को वेटा होटल जी.टी. रोड, उमरी, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस लीग का आयोजन 16 जून से 21 जून के बीच समाना बाहु (कुरुक्षेत्र) में किया जाएगा, जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजकों का उद्देश्य इस लीग को नॉर्थ ज़ोन की एक प्रमुख टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में स्थापित करना है।

 

लीग के पोस्टर और जर्सी का अनावरण करने के बाद आकाश चोपड़ा ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए तथा लीग के शुभारंभ की घोषणा की। उनकी उपस्थिति से इस कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली।आयोजकों का कहना है कि इस लीग के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच मिलेगा तथा खेल के प्रति युवाओं में उत्साह को भी बढ़ावा मिलेगा। ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग के माध्यम से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

 

चीफ गेस्ट आकाश चोपड़ा ने कहा कि किसी खिलाड़ी मे अगर हुनर है तो उसे एक मंच मिलेगा. आजकल टेनिस क्रिकेट को लेकर जैसा क्रेज और पैशन लोगों में पाया जा रहा है वो किसी से छुपा नहीं है. ऐसे मे ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का आयोजन बहुत से प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का सपना पूरा करने वाला है. इस लीग के आयोजक है सोमनाथ गाबा (चेयरमैन), रवि कुमार गाबा, विनय कम्बोज, हरिपुर (यमुनानगर)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!