अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Edited By Isha, Updated: 29 Jan, 2020 01:35 PM

villagers open front against sale of illegal liquor

गांधीनगर में सैंकड़ों महिलाओं ने शहर में बिक रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का......

कुरुक्षेत्र (विनोद) : गांधीनगर में सैंकड़ों महिलाओं ने शहर में बिक रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि पुलिस की नाक के नीचे शराब बिकती है, मगर पुलिस कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं करते जिसके चलते घर-घर में शराब की सप्लाई हो रही है।

शराब के  इस गोरखधंधे के खिलाफ महिलाओं का कहना था कि शराब की अवैध बिक्री से बच्चों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जब तक प्रशासन अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी नहीं लगाता तब तक महिलाएं इसी तरह प्रशासन तथा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करती रहेंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!