कृषि कानूनों को लेकर सदन में फिर हंगामा, हुड्डा बोले- कांग्रेस खारिज करती है तीनों बिल

Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2020 01:51 PM

uproar the house again regarding agricultural laws

कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने  अपनी कड़ी प्रतीक्रिया दी। 3 कृषि कानूनों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में केंद्र सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव रखा

चंडीगढ़(धरणी): कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने  अपनी कड़ी प्रतीक्रिया दी। 3 कृषि कानूनों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में केंद्र सरकार के लिए धन्यवाद प्रस्ताव रखा जिस पर हुड्डा ने कहा कि किसान पहले भी देश मे कहीं भी फसल बेच सकता है इसमे कोई नई बात नहीं है। भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम इन तीनों कृषि कानूनों को खारिज करते है। इस दौरान सदन मे कांग्रेस ने फिर हंगामा किया
PunjabKesari 
हुड्डा ने कहा कि  इन कृषि कानूनों के कारण 2 मंडी बन गई एक यार्ड में एक बाहर। किसान से फसले सस्ते दामों पर खरीदी जाएंगी और फिर उन्हें महंगे दामों पर बेचा जाएगा। इससे किसी किसान का कोई फायदा नहीं होगा बल्कि किसानों का शोषण होगा। एमएसपी का तीनो कानूनों में कहीं जिक्र नहीं है। आज टमाटर, प्याज, आलू सब महंगे है।  मंडी सिस्टम में एमएसपी 24 फसलों के घोषित है। कानून लाया जाए कि जो एमएसपी से नीचे किसानों से फसल खरीदेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!